देश की खबरें

दिसंबर में बैंक से जुड़ा जरूरी काम है? छुट्टियों और साप्ताहिक अवकाश की पूरी सूची जानें

आगामी दिसंबर महीने में साप्ताहिक अवकाश तथा क्षेत्रीय व राष्ट्रीय पर्वों के चलते विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहने की सूची सामने आई है। क्रिसमस के अलावा कई क्षेत्रीय अवसरों पर संबंधित राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर में १, ३, ९, ११, १८, १९, २४, २६, ३० और ३१ तारीख को राज्यवार व राष्ट्रीय अवकाश निर्धारित हैं। इनमें १ दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश व नगालैंड, ३ दिसंबर को गोवा, १९ दिसंबर को मेघालय तथा २४ दिसंबर को मेघालय, मिजोरम और नगालैंड में बैंक बंद रहेंगे, जबकि क्रिसमस पर देशभर में अवकाश रहेगा।

इसके अलावा ६, १३, २० और २७ दिसंबर को रविवार तथा १२ और २६ दिसंबर को क्रमशः दूसरे और चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक जाने से पहले अपने राज्य की सूची जांचने की सलाह दी गई है।

Back to top button