देश की खबरें

साथ में बच्चा न होने पर कार्रवाई: जर्मनी में पार्क में बैठने पर महिला पर जुर्माना

जर्मनी के गेलसेनकिर्चेन शहर में बच्चों के खेल पार्क की बेंच पर बैठने के कारण एक महिला पर २५ यूरो का जुर्माना लगाने की घटना को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, २५ अक्टूबर को पढ़ाई और आर्थिक तनाव के बीच अकेले समय बिताने पार्क गईं ३१ वर्षीय हाना अपनी मौसी को फोन कर रो रही थीं।

नगरपालिका के तीन अधिकारियों ने झूले पर खेल रहे बच्चों से उनका संबंध पूछा; हाना के इनकार के बाद उन पर २५ यूरो का जुर्माना लगाया गया। स्थानीय नियम के तहत १४ वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चे के बिना वयस्कों को वहां बैठने या रहने की अनुमति नहीं है।

हाना ने मदद न पूछने पर नाराजगी जताई, जबकि काउंसिल सदस्य साइमन नोवाक ने बच्चों की सुरक्षा और अनाधिकृत प्रवेश रोकने के लिए नियम का बचाव किया; जुर्माना राशि बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा है।

Back to top button