देश की खबरें
परीक्षा में कम अंक मिलने पर डांट! नोएडा में ऊंची इमारत से गिरकर १६ वर्षीय छात्रा की मौत

परीक्षा में कम अंक आने पर डांट के बाद नोएडा के सेक्टर १०० में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर १६ वर्षीय ग्यारहवीं की छात्रा की मौत हो गई। मंगलवार तड़के हुई इस घटना की जानकारी सुरक्षाकर्मियों ने परिवार को दी और फिर पुलिस को सूचना दी गई।
नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभय कुमार मिश्र ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शुरुआती जांच में क्लास टेस्ट और ट्यूशन परीक्षा में कम नंबर आने पर माता-पिता की डांट की बात सामने आई है।
मंगलवार को पोस्टमार्टम पूरा हो गया और पुलिस परिजनों व परिचितों से पूछताछ कर अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।







