‘हमारा रिश्ता खत्म, वी आर डन!’ आधी रात को रितेश के इस खौफनाक मैसेज ने जिनिया को क्यों रुलाया?

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब आए दिन किसी न किसी स्टार कपल के टूटने या तलाक की खबरें सामने आती हैं, तब फैंस के दिलों में प्यार पर से भरोसा उठाने वाली एक ही जोड़ी उम्मीद की किरण बनकर चमकती है— वह हैं रील और रियल लाइफ के सबसे चहेते कपल जेनेलिया डी’सूज़ा (Genelia D’Souza) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh)। बचपन के प्यार से लेकर शादी के बंधन और बच्चों तक, इतने साल बीत जाने के बावजूद आज भी इनकी बॉउंड्री और केमिस्ट्री हर किसी के लिए एक मिसाल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार खुद रितेश ने ही जेनेलिया को बीच रात में ऐसा मैसेज भेज दिया था, जिसे देखकर अभिनेत्री के होश उड़ गए थे? रितेश ने साफ-साफ लिख दिया था— ‘वी आर डन’! उस संदेश को पढ़कर जेनेलिया पूरी रात सो नहीं पाई थीं और बुरी तरह फफक-फफक कर रोई थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में जेनेलिया ने इस मजेदार और हैरान करने वाले वाकये का खुलासा किया है।
उस रात की यादों को ताजा करते हुए जेनेलिया ने एक इंटरव्यू में बताया, “रात के करीब एक बज रहे थे, तभी अचानक रितेश के फोन से मेरे मोबाइल पर एक मैसेज आया। उस पर अंग्रेजी में साफ-साफ लिखा था— ‘अब और नहीं हो सकता, वी आर डन (We are done)!’ मैं उस वक्त गहरी नींद में सो रही थी। रात के ढाई बजे अचानक मेरी आंख खुली और मेरी नजर उस मैसेज पर पड़ी। उस टेक्स्ट को देखते ही मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई। मैं गहरे सदमे और डिप्रेशन में चली गई। मेरे सीने में भारी दर्द होने लगा और मैं फूट-फूटकर रोने लगी। पूरी रात मैंने बस यही सोचते हुए बिता दी कि आखिर मेरी क्या गलती थी? मैंने ऐसा क्या कर दिया?”
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए जेनेलिया ने कहा, “डर और आंसुओं के बीच मैंने सुबह के 9 बजने तक का समय बिस्तर पर ही बिता दिया। ऐसा लग रहा था कि मेरी दुनिया उजड़ गई है। तभी अचानक सुबह 9 बजे रितेश का फोन आया और वह बेहद सामान्य और ठंडे लहजे में मुझसे पूछता है— ‘क्या कर रही हो?’ मैं उसका इतना सामान्य रवैया देखकर पूरी तरह अक्छंभे में पड़ गई। वह इतनी आसानी से कैसे नॉर्मल रह सकता है? जब मैंने उससे उस मैसेज के बारे में पूछा, तो वह जोर से हंस पड़ा और मुझे याद दिलाया कि आज तारीख क्या है— 1 अप्रैल, यानी ‘अप्रैल फूल डे’! हैरानी की बात यह थी कि रात में इतनी बड़ी शरारत करने के बाद रितेश अगली सुबह खुद ही सब कुछ भूल चुका था।”
गौर करने वाली बात यह है कि लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में जेनेलिया और रितेश ने परिवार की रजामंदी से धूमधाम से शादी की थी। आज उनके दो प्यारे बच्चे हैं और इतने साल बीत जाने के बाद भी उनके बीच का प्यार और याराना जरा भी कम नहीं हुआ है, बल्कि समय के साथ और मजबूत हुआ है। अप्रैल फूल के दिन किया गया रितेश का यह प्रैंक भले ही उस रात जेनेलिया के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा हो, लेकिन आज इस मजेदार किस्से को याद करके हर किसी के चेहरे पर हंसी आ जाती है। यह साबित करता है कि प्यार और मस्ती से भरा यह जोड़ा आज भी बॉलीवुड में रोमांस का पर्याय बना हुआ है।







