ताजा खबर

रिश्वत लेते सीबीआई के हत्थे चढ़े रेलकर्मी! ऑफिस क्वार्टर सील, नोटिस चस्पा

रिश्वत लेने के आरोप में मालदा रेल डिवीजन के कर्मी उमाशंकर पांडे को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को करीब ६ घंटे की पूछताछ के बाद रात में गिरफ्तारी हुई और उनके ऑफिस क्वार्टर को सील कर सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच का नोटिस लगाया गया।

जांच के तहत साक्ष्य जुटाने व आगे की कार्रवाई के लिए क्वार्टर सील किया गया है, जिसे सीबीआई की अनुमति के बिना खोला नहीं जा सकेगा।

रिपोर्ट में पहले हावड़ा, उत्तर २४ परगना और जामबनी समेत अन्य मामलों में रिश्वतखोरी के आरोप में हुई गिरफ्तारियों का भी जिक्र किया गया है।

Back to top button