देश की खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा में ८३७ पदों पर बड़ी भर्ती, स्नातक पास के लिए शानदार मौका!

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्नातक की डिग्री रखने वालों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा में काम करने का अवसर आया है। अनुभवी पेशेवरों के लिए नई भर्ती अधिसूचना सामने आई है और आवेदन की समयसीमा भी बढ़ाई गई है। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा में कुल पांच प्रकार के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी और कुल रिक्तियों की संख्या ८३७ है। इनमें सबसे अधिक पद सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर या डिप्टी मैनेजर के हैं, जहां ७९१ उम्मीदवारों की भर्ती होगी। इसके अलावा ग्रुप हेड या असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट ग्रेड २ के ८ पद, हेड इन्वेस्टमेंट या असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट ग्रेड २ का १ पद, टेरिटरी हेड या असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट ग्रेड १ के ३५ पद और इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर या असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट ग्रेड १ के २ पद शामिल हैं।

अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और अनुभव भी भिन्न रखे गए हैं। ग्रुप हेड पद के लिए स्नातक डिग्री के साथ वेल्थ मैनेजमेंट या इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी में कम से कम १२ वर्ष का अनुभव आवश्यक है। हेड इन्वेस्टमेंट के लिए स्नातक डिग्री, संबंधित एनआईएसएम प्रमाणपत्र और १० वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

वहीं टेरिटरी हेड पद के लिए स्नातक डिग्री और ८ वर्ष का अनुभव मांगा गया है। इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर के लिए स्नातक डिग्री, ५ वर्ष का अनुभव और एनआईएसएम प्रमाणपत्र की अर्हता रखी गई है। सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए स्नातक डिग्री, ३ वर्ष का अनुभव और एनआईएसएम या आईआरडीए प्रमाणपत्र जरूरी है।

आयु सीमा की बात करें तो ग्रुप हेड और हेड इन्वेस्टमेंट पदों के लिए उम्र ३५ से ५० वर्ष के बीच तय की गई है। टेरिटरी हेड के लिए आयु सीमा २८ से ४२ वर्ष, इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर के लिए २६ से ४५ वर्ष और सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के लिए २४ से ३५ वर्ष निर्धारित की गई है।

Back to top button