देश की खबरें

शादी के सीजन में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानें आज कोलकाता का ताजा रेट

शादी का सीजन शुरू होने से ठीक पहले सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। बीते कुछ दिनों से सोने के भाव में नरमी आने से आम लोगों और गहने खरीदने वालों को राहत मिली है। त्योहारों के बाद अब विवाह समारोहों के लिए आभूषणों की खरीदारी तेज हो रही है, ऐसे में घटते दाम खरीदारों के लिए अहम संकेत हैं।

बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, कोलकाता में आज २२ कैरेट १ ग्राम सोने की कीमत करीब ११,९८० रुपये से १२,१३० रुपये के बीच दर्ज की गई है। वहीं १० ग्राम २२ कैरेट सोने का भाव लगभग १,१९,८०० रुपये से १,२१,३०० रुपये के आसपास है। दूसरी ओर, २४ कैरेट १ ग्राम शुद्ध सोने की कीमत करीब १२,७३७ रुपये से १३,०६९ रुपये के दायरे में है, जबकि १० ग्राम का भाव करीब १,२७,३७० रुपये से १,३०,६९० रुपये के बीच चल रहा है। १८ कैरेट सोने का १ ग्राम भाव करीब ९,८०२ रुपये से ९,९२५ रुपये के करीब है। ध्यान रहे कि आभूषण खरीदते समय सोने के भाव के अलावा मेकिंग चार्ज और जीएसटी भी जुड़ता है।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी जा रही है। कोलकाता में आज १ ग्राम चांदी का भाव करीब १८५ रुपये के आसपास है, जबकि १ किलोग्राम चांदी की कीमत लगभग १,८५,००० रुपये के करीब पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, मुद्रा विनिमय दर और स्थानीय मांग के आधार पर रोजाना सोने और चांदी के दामों में बदलाव होता रहता है।

बाजार जानकारों का मानना है कि शादी के सीजन में मांग बढ़ने या वैश्विक बाजार में बदलाव आने पर सोने की कीमतों में दोबारा तेजी आ सकती है। इसलिए जो लोग शादी या निवेश के लिए सोना खरीदना चाहते हैं, वे मौजूदा भाव और मेकिंग चार्ज का हिसाब लगाकर फैसला कर सकते हैं। खरीदारी करते समय हॉलमार्क की जांच करना और विश्वसनीय दुकानों से दरों की तुलना करना बेहतर रहता है।

Back to top button