खाते में नहीं आए अन्नपूर्णा योजना के 3000 रुपये? निराश होने से पहले जान लें यह जरूरी अपडेट

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद से महिलाओं के कल्याण के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनमें ‘अन्नपूर्णा योजना’ बेहद लोकप्रिय हो चुकी है। राज्य की 25 से 60 वर्ष की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने सीधे उनके बैंक खाते में 3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस वित्तीय मदद से राज्य की हजारों महिलाओं को काफी राहत मिल रही है।
हालांकि, योजना के व्यापक प्रसार के बावजूद हाल ही में कुछ परेशान करने वाली खबरें सामने आई हैं। कई महिलाओं का शिकायत है कि उन्होंने नियमानुसार आवेदन तो कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक भत्ते की राशि नहीं मिली है। महीने का आधा समय बीत जाने के बाद भी बैंक खाते में पैसे न आने से लाभुकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई मामलों में यह बात भी सामने आई है कि पात्रता होने के बावजूद कुछ लोगों के आवेदन तकनीकी या कागजी कमियों के कारण खारिज कर दिए गए हैं। अब इस पूरे मामले को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसके तहत आवेदकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अन्नपूर्णा योजना के तहत आवेदन कई अलग-अलग कारणों से रद्द हो सकते हैं। इनमें दस्तावेजों में गलत जानकारी होना, बैंक खाता सक्रिय न होना, आधार कार्ड या पते में गड़बड़ी तथा निवास स्थान में बदलाव जैसी समस्याएं शामिल हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि यदि किसी का आवेदन खारिज हो जाता है, तो उसे दोबारा सुधारने और आवेदन करने का मौका दिया जाता है।
यदि किसी आवेदक का फॉर्म रद्द हो गया है, तो उन्हें सबसे पहले अपने नजदीकी नगरपालिका या पंचायत कार्यालय से संपर्क करना चाहिए। वहां जाकर वे अपने आवेदन के खारिज होने का सटीक कारण जान सकते हैं। कई बार दस्तावेज सही होने के बावजूद मामूली भूल के कारण फॉर्म अटक जाता है। ऐसी स्थिति में संबंधित विभाग में जाकर ‘क्लेम एंड ऑब्जेक्शन’ फॉर्म भरकर जमा करना होगा, जिससे त्रुटियों को सुधारा जा सके।
इसके अलावा, आम नागरिकों की सुविधा के लिए प्रशासन समय-समय पर विशेष शिविरों का आयोजन करता है। जिन महिलाओं के आवेदन किसी कारणवश अस्वीकृत हो गए हैं, वे इन शिविरों में जाकर सीधे अधिकारियों से संपर्क कर सकती हैं। इन विशेष कैंपों के माध्यम से भी आवेदन रद्द होने के कारणों का पता लगाया जा सकता है और उसका समाधान किया जा सकता है।
सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि जिन लोगों के आवेदन पहले रद्द हो चुके हैं, उन्हें दिसंबर के महीने में एक बार फिर बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। आगामी दिसंबर में प्रशासन द्वारा विशेष शिविर लगाए जाने की संभावना है, जहां दस्तावेजों में सुधार कर नए सिरे से आवेदन करने या छूटे हुए नामों को जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इसका मतलब यह है कि एक बार आवेदन खारिज होने का यह मतलब नहीं है कि आपके सारे रास्ते बंद हो गए हैं, बल्कि सही प्रक्रिया अपनाकर आप दोबारा इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।







