मनोरंजन

सृजला को ‘चीटर’ बोले जीतू! बिग बॉस बांग्ला के घर में शुरू होने से पहले ही टूट रहा प्यार?

बिग बॉस बांग्ला के घर में अभिनेता जीतू कमल और अभिनेत्री सृजला गुहा के रिश्ते में अचानक खटास आ गई है। सृजला के प्रति अपनी भावनाएं जताने और खत लिखने के बाद भी दोनों के बीच तकरार बढ़ने से दर्शकों की दिलचस्पी तेज हो गई है।

एक टास्क में जीतू के खत के जवाब में सृजला ने खुद को जीतू का ‘पूरक’ बताया, जिससे घर में हलचल मच गई। कई प्रतियोगियों ने इसे हां समझा, लेकिन मोनामी ने स्पष्ट किया कि इसका मतलब सीधा ‘हां’ नहीं बल्कि ‘शायद’ है।

सामने आए अगले एपिसोड के प्रोमो में जीतू सृजला पर भड़कते दिखते हैं। उन्होंने कहा कि वे दोस्तों पर हक नहीं जताते, सृजला को लेकर उन्हें गलतफहमी हुई थी और पास न आने की चेतावनी दी; बहस के अंत में उन्होंने सृजला को ‘चीटर’ भी कहा।

Back to top button